यातायात नियमो का उलंघन करने पर इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव ने किया 10 दो पहिया वाहनों का काटा चालान


बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध पर नकेल कसने और अवैध रूप से चल रहे दो पहिया व चार पहिया को लेकर पुरे जिले में चलाये जा रहे चेंकिंग अभियान के तहत गुरुवार को इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में उभांव पुलिस ने चौधरी चरण सिंह तिराहे पर वाहनों का सघन चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान 10 दो पहिया वाहनों का यातायात नियम का उलंघन करने व तीन सवारी होने पर चालान किया। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव दलबल के साथ शामिल रहे।
