देश की सेवा के लिए अग्निवीर का ट्रेनिग कर पहली बार घर पहुँचने पर मृत्युंजय कुमार फूल मालाओं से हुआ स्वागत





बिल्थरारोड। क्षेत्र के कुशहाभांड भटपुरवा निवासी मृत्युंजय कुमार राजभर पुत्र संजय राजभर के अग्निवीर का 8 महीने ट्रेनिंग करने के बाद से पहली बार शुक्रवार को घर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर साथी युवाओं ने अग्निवीर मृत्युंजय कुमार को फूल मलाओ से लाद कर गर्म जोशी से स्वागत किया। साथ ही पूरे नगर में भ्रमण करते हुए उनके घर तक ले गए । अग्निवीर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं मैं उन सभी तैयारी करने वाले युवाओं से कहूंगा कि जिस तैयारी में आप लगे हैं उसको मन से करना चाहिए। गांव के प्रधान रामाधार राजभर भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी युवक जिस क्षेत्र में मेहनत करें लगन से करें और उसे मुकाम को हासिल करके अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर राहुल, रंजीत, मंटू कुमार, गुलशन यादव, बिनीत गुप्ता, आशीष, राजा, शुभम, दीपक, जितेंदर राजभर आदि मौजूद रहे।
