विवाहिता ने मासूम बच्ची संग फांसी के फंदे पर लटककर जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव में रविवार की रात्रि में परिवारिक कलह से ऊबकर 28 वर्षीय विवाहित ने अपने 16 माह की मासूम बच्ची के साथ फांसी के फंदे पर लटककर जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया। घटना से खबर मिलते ही उभांव पुलिस ने सोमवार की सुबह पहुँचकर विवाहित और मासूम बच्ची का शव फांसी के फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनी गांव निवासी रामकेवल वर्मा का किसी बात को लेकर पत्नी सरिता से आये दिन विवाद होता रहता था। घटना के एक दिन पूर्व में पति- पत्नी के विवाद का मामला उभांव थाने पर पहुँचा था। रविवार शाम को घर आने पर परिजन खाना खाकर सोने चले गए । इसी बीच रामकेवल वर्मा की पत्नी सरिता 28 वर्ष ने रात्रि में अपने घर का दरवाजा बंद करके अपने 16 माह की मासूम बच्ची खुशबू के साथ सो गई। सुबह होने पर जगी नही तो उसका पति दरवाजा को धक्का दिया किन्तु दरवाजा नही खुला। जंगले से देखा तो फाँसी के फंदे पर मासूम बच्ची के साथ लटकता देख वह आवाक रह गया। परिजनों द्वारा इस घटना की सूचना उभांव पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुँचकर दरवाजा तोड़कर विवाहिता और उसके मासूम बच्ची का शव फंदे से उतरवाया और कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत विवाहिता का मायके सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूहा विहरा के नरायनपुर है। उसके भाई रामकुमार का आरोप था कि वर्ष 2021 में हमारे बहन सरिता को उसका पति रामकेवल मारते- पीटते थे और दहेज की मांग करते थे। जिसको लेकर हर समय दोनों में विवाद होता रहता था। घटना की जानकारी बहन के ससुराल पक्ष वाले नही दिया। गांव के एक व्यक्ति द्वारा हम लोग को मोबाइल से दिया गया। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह का कहना है कि अभी मृतिका के मायके वालों के तरफ से कोई तहरीर नही मिला है।
