तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

जमुआंव निवासी अनूप कुमार उर्फ रिशु की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गंभीर

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान जमुआंव निवासी अनूप कुमार उर्फ रिशु राम (27) की मौत हो गई, जबकि नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर निवासी चंदन राजभर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अनूप कुमार को सीयर सीएचसी पहुंचाया। इसी दौरान घटनास्थल से गुजर रहे बेल्थरारोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने भीड़ देखकर अपनी गाड़ी रोक दी और घायल चंदन राजभर को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

सीयर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अनूप कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि चंदन राजभर की हालत गंभीर बताई गई।

बताया गया कि अनूप कुमार पेंटर का काम करता था और बुधवार को भागलपुर, देवरिया से काम कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *