मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी

बिल्थरारोड । मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस चौकी सीयर परिसर में उपजिलाधिकारी एआर फारूकी की अध्यक्षता में मुस्लिम बन्धुओ और नगर के व्यापारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। क्षेत्र में इस बार 65 स्थानों से ताजिया निकली जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करना होगा। गाइड लाइन के विरुद्ध ताजिया निकलने पर दंडात्मक करवाई की जाएगी। इस दौरान पशुहारी, फरसाटार , पिपरौली बड़ागांव, पडसरा , नरही आदि गांव के ताजियेदारो ने चौक परअतिक्रमण करने, बिजली के तार और रास्ते पर गन्दगी की समस्या को बताया। सम्बंधित विभाग को समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देश दिया गया। वही सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम ने कहा कि मुस्लिम बन्धुओ से मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। उन्होंने कहा कि ताजिये के जुलूस के दौरान प्रतिबंधित शस्त्र का प्रयोग करने वालो पर दण्डात्मक करवाई की जायेगी। कहा कि प्रत्येक ताजियेदार से 10 वालेंटियर की सूची थाने को उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस मौके पर सीएचसी सीयर के डॉ विक्रम सोनकर, शमशाद बासपारी, मोहम्मद आलम, अब्दुल रहमान, हाजी तौहीद लारी , सभासद नीलेश दीपू, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद सद्दाम, सभासद परवेज हमजा गुड्डू ,शाहिद इलियास, सोनू, नय्यर, इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र , क्राइम इस्पेक्टर राकेश सिंह, सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रजापति , कांस्टेबल जनार्दन चौधरी, प्रदीप मद्धेशिया, अंकुर वर्मा आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *