बांदा कृषि एंव विश्वविद्यालय बांदा के अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (Abvp) के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष के दायित्व आज चयनित हुआ!

बांदा कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के विश्वविद्यालय इकाई का हुआ गठन!
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) के द्वारा बांदा कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मे इकाई गठन की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई!
जिसमे विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष का दायित्व शोध छात्र कल्याण सिंह को मनोनीत किया गया, जबकि इकाई मंत्री का दायित्व आदर्श पांडेय को दिया गया!
चुनाव अधिकारी के रूप मे विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा मिश्रा जी तथा डॉ. अखिलेश सिंह जी प्रांत एग्रीविजन प्रमुख कानपुर प्रांत, रहे! इस अवसर पर बांदा विभाग के विभाग संगठन मंत्री बृजनंदन राय, जिला संयोजक नीतीश निगम जी सहित विश्वविद्यालय के सभी छात्र – छात्रा उपस्थित रहे!
अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कल्याण सिंह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बड़े ही निष्ठा, अनुशासन, के साथ निर्वहन करूँगा! कल्याण सिंह कानपुर प्रांत के प्रांत कार्यकरिणी सदस्य के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *