आधुनिक शिक्षा स्मार्टफोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है- डॉ नृपेंद्र मोहन सिंह


बिल्थरारोड। उत्तर प्रदेश सरकार के स्मार्टफ़ोन वितरण योजना के अंतर्गत रविवार को कन्हैया स्मारक महाविद्यालय कुशहा ब्राह्मण भीमपुरा में पात्र छात्र – छात्राओं को ‘स्मार्टफ़ोन’ वितरित किया गया। इस मौके बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रतिनिधि डॉ नृपेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना स्मार्टफोन, टेबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस योजना से लाभान्वित सभी छात्र अब डिजिटल दुनिया से जुड़कर अपनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के साथ खुद को और ज्यादा सशक्त व आत्मनिर्भर बना सकेंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
