न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 12वीं में लहराया परचम !

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) द्वारा घोषित बारहवीं के नतीजों में नगर में स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के मेधावियों का दबदबा रहा। बेहतर परीक्षाफल रहने से विद्यार्थी से लेकर अभिभावक तक और शिक्षक से लेकर स्कूल प्रबंधन तक खुशी से झूम उठे।
विद्यालय के धीरज गुप्ता ने 93 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। निधि प्रजापति को 87.4 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान मिला। लक्ष्य जायसवाल ने 87 फीसदी अंकों के साथ तीसरा एवं हिंदी में 94 अंक हासिल किया। प्राची जायसवाल ने 86.2 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा एवं बायोलॉजी में 96 नंबर पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। केमिस्ट्री में आनंद मिश्रा ने 93, फिजिक्स एवं मैथ्स में ओम मिश्रा ने 86 एवं 88, इंग्लिश में प्राची जायसवाल ने 94,
सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार दोपहर तक जो नतीजे घोषित किए, उसके मुताबिक न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे और प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के बारहवीं के अधिकतम विद्यार्थी 70-80 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *