नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर किया जानलेवा हमला


बिल्थरारोड(बलिया)उभाँव थाना क्षेत्र के पशुहाडी मार्ग डबर बाबा के परती के समीप दुबली मोड रविवार करीब 8 बजे एक बाईक पर सवार तीन युवक बिल्थरारोड से बाजार कर अपने घर जा रहे थे तब दो बाईक पर सवार 6 संख्या मे नकाबपोश बदमाशों बाइक से ओवरटेक कर रोक कर लाठी डंडा व हाकी से जानलेवा हमाल कर मौके से फरार होगे ।जिसमें तीनों युवक गम्भीर रूप से चोटिल होगे स्थानीय लोगों की मदद से व 108 नम्बर एम्बुलेंस से चोटियों को प्राथमिक उपचार के लिये सीएचसी सीयर में दाखिल कराया गया जहां चिकित्स साजिद हुसैन ने सभी घायलों को जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घायल में चन्दन गुप्ता 25 वर्ष पुत्र राकेश गुप्ता व रंजे सिहँ 22 पुत्र महात्मा सिहँ उभाँव थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया निवासी है वही तीसरा घायल युवक अरूण गुप्ता 18 वर्ष पुत्र अनिल गुप्ता अपने बहन घर आया हुआ था नगरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी बताया गया मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बिल्थरारोड से बजार कर एक ही बाईक पर सवार होकर अपने घर शिवपुर मठिया जा रहे थे की तभी दो बाईक पर सवार 6 संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिये घटना के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है घटना की सूचना पाकर परिजनों अस्पताल पहुंच गए है। तो वहीं घटना की जानकारी होती ही सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल व कास्टेबल अंकुर वर्मा हम रहियो के साथ अस्पताल पहुंच कर मामले के जाँच मे जुट गए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *