जल संचय हेतु अमृत सरोवर के निर्माण के लिए ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने किया भूमि पूजन

बिल्थरारोड। गर्मी के मौसम मे जल का स्तर नीचे चले जाने के कारण कुछ क्षेत्रो में पीने के पानी के लाले पड़ जाते है। जिसके देखते हुए सरकार ने अमृत सरोवर योजना चलाकर जल संचय के लिए क्षेत्र में जलाशयों का निर्माण करा रही है। इस योजना के तहत सीयर ब्लाक के ग्रामसभा कुशहा ब्राह्मण और ग्राम सभा तिरनई खुर्द में रविवार को अमृत सरोवर के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह और खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह तथा ग्राम प्रधान द्वारा भूमि पुजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह ने कहा कि भविष्य को देखते हुए हम लोगो को जल का संचय करना बहुत ही आवश्यक है। अनावश्यक जल की हानि नही करनी चाहिए। हमारे यहा अभी तो जल स्तर की स्थिति ठीक है किंतु कुछ जगह ऐसे है जहाँ पर गर्मी के मौसम में पानी पीने के लिए नही मिल पाता है। बड़ी मुश्किल से पीने के पानी का प्रबंध होता है किंतु नहाने के पानी के लाले पड़ जाते। महानगरों में बारिश के पानी का जल संचय के लिए बड़े बड़े डेम बनाये जाते है। जिससे फिल्टर करके पीने का पानी तैयार किया जाता है। उसको ध्यान में रखते हुए हमें जल संचय के लिए जागरूक होना पड़ेगा। सरकार भी इसके लिए अमृत सरोवर योजना का सूत्रपात करके हर गांव में पोखरे की खुदाई करा रही है कि भविष्य में जल के संकट से जूझना न पड़े। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, एपीओ कामेश्वर सिंह, ,तिरनई खुर्द प्रधान प्रतिनिधि रामानन्द राजभर, सचिव आशूतोष कुमार, रोजगार सेवक महेंद्र यादव, प्रधान सुधीर राजभर, प्रवीण कुमार,दिनेश गुप्ता,प्रभाशंकर राजभर, शैल कुमारी, कुशहा ब्रहामण प्रधान प्रतिनिधि मोती चौहान, श्रीकान्त चौहान ,रोजगार सेवक राम प्रकाश यादव, चंद्रजीत चौहान, राम सेवक चौहान आदि मौजूद रहे।
नीलेश दीपु
