ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह ने ब्लाक परिसर में 39 विकास कार्यो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में अतिरिक्त कक्ष के जीर्णोद्धार व प्रेरणा कैंटीन का लोकार्पण किया।

बिल्थरारोड। सीयर ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने विभिन्न ग्रामों में करीब 3.50 करोड़ की लागत से 39 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें जनहित से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के प्रथम पांच माह के दौरान 39 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसमें इंटरलॉकिंग, हाई मास्ट लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल के लिए आरओ मशीन, शौचालय आदि जनहित से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में अतिरिक्त कक्ष के जीर्णोद्धार व प्रेरणा कैंटीन का लोकार्पण किया। अस्पताल में कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी राधा स्वामी स्वयं सहायता समूह तुर्तीपार को सौंपी गई है। मौके पर सीएचसी के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह,सचिव मृत्युंजय राय, दानिश फिरोज, संजय यादव, उमेश चौरसिया, आनंद सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *