तो यहां चल रहा है अवैध मिट्टी खनन प्रशासन मौन!

बिल्थरारोड। क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जारी है। मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर- ट्राली के द्वारा नई बनी सड़के भी गढ्ढे में तब्दील हो जा रही है। इसके बाद भी प्रशासन इन पर ध्यान नही दे रहा है। जिसके कारण मिट्टी का अवैध खनन जेसीबी, लोडर के माध्यम से निर्वाध रूप से जारी है। इसका प्रमाण बहुता चक उपाध्याय से हल्दीरामपुर चट्टी को जाने वाली सड़क पर देखने को मिल रहा है। अभी 15 दिन पहले ही यह सड़क बनी है। जिस पर मिट्टी ले जाने वाले ट्रैक्टर- ट्राली वाले कहि से भी सड़क पर चढ़कर सड़क को गढ्ढे में तब्दील कर दिए है। जिसके चलते सरकारी धन की बड़ी हानि हुई है। यही हाल पशुहरी मार्ग का है। जिसको बने एक माह भी नही हुआ यह भी सड़क जगह – जगह मिट्टी गिराने वाले ट्रैक्टर- ट्राली वालो के द्वारा गढ्ढे में तब्दील हो गयी है। सड़क पर गिट्टियां बिखर गई है। जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन इस ध्यान नही देता है और कारवाई नही करता है तो बनी नई सड़के पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *