मध्यदेशीय वैश्य महासभा की गोरखपुर में 22 दिसम्बर को होने वाली हुंकार रैली प्रशासन द्वारा अनुमति नही मिलने से निरस्त- प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त

बिल्थरारोड। मध्यदेशीय वैश्य महासभा की 22 दिसम्बर को गोरखपुर में होने वाली हुकार रैली प्रशासन द्वारा अनुमति नही मिलने से निरस्त कर दी गयी है। इसकी जानकारी मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने शनिवार को नगर स्थित अपने कार्यालय पर दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी समय मे हुंकार रैली की तिथि तय की जाएगी। वही प्रदेश मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन गुप्ता ने कहा कि मद्धेशिया, कान्दू, हलवाई वैश्य समाज का राष्ट्र निर्माण योगदान अतुलनीय है। इस समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।किंतु राजनैतिक दलों द्वारा हमारी सामाजिक, राजनीतिक उपेक्षा किया जा रहा है। वही प्रदेश महामंत्री गिरीशचन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज तन मन धन से राजनीतिक दलों का मदद करता है। इसके बावजूद हमे छला जा रहा है। शासन सत्ता द्वारा घोर उपेक्षा किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगो से कहा कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत करे। राजनीतिक चाभी हमारे मुट्ठी में है। आने वाले समय मे हुंकार रैली की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *