उभांव पुलिस ने पशुहारी हनुमान मंदिर से दान पेटिका चुराने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के गरगजपुर ग्रामसभा के समीप पशुहारी स्थित हनुमान मंदिर से दान पेटीका चुराने वाले दो बाल अपचारी सहित चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया। तथा पुलिस ने उनके पास से दान पेटिका में रखे 3079 रुपये भी बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए उभांव इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को गरगजपुर गांव के समीप स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटिका चुराकर कुछ दूरी पर खेत मे दान पेटिका को तोड़कर आपस मे पैसा बाट रहे थे। इसी बीच गरगजपुर के कुछ लोगो ने देख लिया। शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से विकास उर्फ आयुष कुमार पुत्र हीरालाल निवासी कुसहा नसीरपुर थाना मधुबन जिला मऊ, राजन कनौजिया पुत्र पतरु निवासी पशुहारी थाना उभांव सहित दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दान पेटिका व उसमें रखे 3079 रुपये बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक सूरज पटेल,हेड कांस्टेबल आत्मा यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र पासवान शामिल रहे।

