समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय सचिव बनने पर आनन्द यादव का पार्टी जनों ने किया गर्म जोशी से स्वागत

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सपा के शिक्षक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द यादव को सपा शिक्षक सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने के बाद गुरुवार को बिल्थरारोड पहुँचने पर नगर के जिला पंचायत के डाकबंगला में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत आनन्द यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा जो हमे जिम्मेदारी दी गयी है। उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित करने हुए कहा कि जिस तरह हमारे ऊपर भरोसा जताते हुए पार्टी ने प्रदेश सचिव बनाया है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नही छोडूंगा। स्वागत समारोह करने में सपा के सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रुद्रप्रताप यादव , सीयर के पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, गीता देवी, पिंटू यादव, जयप्रकाश यादव,मुन्ना यादव,योगेंद्र यादव, गोपाल यादव, संजय यादव, ओमप्रकाश यादव शशिकांत यादव, विजय यादव, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *