अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ दूसरे दिन चला प्रशासन का बुलडोजर

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ  दूसरे दिन शनिवार को नायब तहसीलदार दीपक सिंह के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह तिराहे से बस  स्टेशन तक प्रशासन का बुलडोजर चलने से पुरे नगर में  हड़कम्प की स्थिति रही । नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण किये जाने से  सड़क पर जाम के चलते आवागमन में लोगो को दुसवारियो का सामना करना पड़ता था। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा के बाद और लाल निशान लगाने के बाद अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गये थे। शनिवार को नायब तहसीलदार दीपक सिंह और नगर पंचायत के ईओ मनोज पाण्डेय के देख रेख में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ करवाई करने के लिए बुलडोजर के साथ पहुँचते ही नगर में हड़कम्प मच गया। लगभग तीन घण्टे तक अतिक्रमण तोड़ने का कार्य चला। साथ ही कई अतिक्रमण करने वालो का  चालान काटा गया। इस दौरान अफरा तफरी की स्थिति रही। इस करवाई में अधिकारी द्वय के अलावा चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार दलबल के साथ व नगर पंचायत के कर्मचारी व् अन्य शामिल रहे। साथ ही भारी भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *