पुणे और लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस के बेल्थरारोड में ठहराव से यात्रियों को मुम्बई, पुणे की यात्रा होगी आसान- सांसद रविन्द्र कुशवाहा
बिल्थरारोड। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के पहल पर बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर11081/82 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस और 11037/38 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस दो ट्रेनों के ठहराव के लिए आदेश मिलने के बाद शनिवार शाम को सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने11037/38 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के उपरांत बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सांसद कुशवाहा ने कहा कि दोनों ट्रेनों अब इस स्टेशन से मुंबई और पुणे की यात्रा करना यात्रियों को आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन एक मॉडल स्टेशन बन रहा है। जिसका कार्य प्रगति पर है। यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनने की भी स्वीकृति हो गयी है इसका भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा। कहा कि क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं के लिए हर समय लगे रहेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के ए डीआरएम कौशलेश सिंह ने कहा कि पुणे ट्रेन का ठहराव आज हो गया है। एक सप्ताह में लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस का भी ठहराव शुरू हो जायेगा। दोहरीकरण का कार्य होने के चलते रूट बदलने के कारण देर है। कहा कि जल्द ही यात्रियों को बेल्थरारोड एक मॉडल स्टेशन के रूप में दिखेगा। कार्य प्रगति पर है। उन्होंने सांसद को गुलदस्ता भेंट किया। ज्ञात हो कि दो सप्ताह पूर्व सांसद कुशवाहा ने दिल्ली में हुए शिष्टाचार मुलाकात में रेलमंत्री अश्वनी वैश्णव से ट्रेनों के ठहराव के लिए निवेदन किया जिसके बाद मंत्री ने तत्काल दोनों ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी।इस अवसर पर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन, स्टेशन मास्टर दिनेश मौर्य, पूर्व विधायक गोरख पासवान, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त,रेलवे परामर्श दात्री समिति के सदस्य देवेन्द्र गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह,सतीश गुप्ता,आलोक गुप्ता,पंकज मिश्र, शशि चौरसिया, राममनोहर गाँधी, सांसद के पीएस अशोक कुशवाहा,अमित जायसवाल, रणजीत कुशवाहा, शिवनाथ लंकेश, पंकज मोदी, मनोरमा सिंह, अरुण तिवारी, सखिचन्द राजभर , प्रमोद सिंह सहित रेलवे सुरक्षा बल व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।








