स्व0 अटल विहारी बाजपेयी जी एक महान राजनेता व कवि थे- चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त

बिल्थरारोड।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल विहारी बाजपेयी का जन्मदिन बुधवार को  भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के जिला पंचायत के डाकबंगला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व0 बाजपेयी जी के तैल चित्र पर  कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि स्व0 अटल जी ने  जीवनपर्यंत देश के विकास और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने के लिए लगे रहे। आज  प्रधानमंत्री मोदी जी भी अटल जी के अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए उनके बताए गए रास्ते पर चल कर पूरा कर रहे है। कहा कि स्व0 अटल जी एक महान  राजनेता  और कवि थे। सभी दल के लोग उनसे राजनीति की सीख लेते थे । उन्होंने पार्टी को नयी उचाईयो तक पहुंचाने का काम किया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर अरुण तिवारी, सखीचन्द राजभर, नमोद तिवारी,  भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता रणजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *