विधायक हंसू राम द्वारा पलिया माइनर पर नए रेगुलेटर फाटक का दो दिन पूर्व किये गए लोकार्पण का शिलापट अराजक तत्वो ने तोड़ा

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्राम तिरनई खिजिरपुर में दोहरी घाट सहायक परियोजना नहर की पलिया माइनर पर निर्मित नहर के नए रेगुलेटर फाटक गेट के दो दिन पूर्व हुए लोकार्पण का शिलापट्ट मंगलवार की रात्रि अराजक तत्वो ने तोड़कर शिलापट को उखाड़ ले गए। हंसू राम सत्ताधारी दल भाजपा के एनडीए सरकार में सहयोगी दल सुभासपा से विधायक है।शिलापट्ट उखाड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह किसी अराजकतत्वों का मामला हो सकता है लेकिन पूर्व में भी राजनीतिक द्वेष से ऐसा किया गया था। जिसके कारण यह राजनीतिक वर्चस्व के लिए विधायक के कार्य को जान बुझकर कर निशाना बनाया गया है। ज्ञात हो कि विधायक हंसू राम ने बीते सोमवार को ही स्थानीय एसडीएम निशांत उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार दीपक सिंह की मौजूदगी में लोकार्पण किया था। इसके पूर्व भी लगभग छ माह पहले बिठुआ गांव में भी विधायक हंसू राम द्वारा एक सड़क के किए गए लोकार्पण के शिलापट्ट को भी अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। शिलापट तोड़े जाने के सम्बंध में पूछे जाने पर विधायक का कहना है कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई है। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
