स्थानीय नगर निवासी नवल मद्धेशिया को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाये जाने के बाद गृह आगमन पर लोगो ने किया स्वागत

बिल्थरारोड। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना दिवस पर स्थानीय नगर निवासी व श्रेयन इंजीनियरिंग एण्ड फायर सेफ्टी कालेज वाराणसी के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाये जाने पर शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने के बाद पहली बार गृह नगर पहुँचने पर लोगो ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। ज्ञात हो कि भारत सरकार श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा 4 मार्च सन 1965 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना किया गया था। स्थापन दिवस पर सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने पर स्वागत करने वालो में अजित, विनय, सत्यम,दीपु ,मंटू, आदि मौजूद रहे।
