बिल्थरारोड में धूमधाम से निकला ‘जुलूस ए मोहम्मदी’ बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल


बिल्थरारोड। नगर में सोमवार को मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया।जुलूस में खूब तिरंगा लहराया गया। सुरक्षा को लेकर उभांव इस्पेक्टर विपिन सिंह व सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार मय हमरी मौजूद रहे।आज ही के दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की पैदाइश हुई। जिनकी खुशी में पूरे दुनिया में यौमे पैदाइश को जुलूस की शक्ल में निकाला जाता है। पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो आलैहि वसल्लम पूरी दुनिया के लिए रहमतुल लिल आलमीन बनकर आए। चाहे वह जानवर हो, गरीब या अमीर, राजा या रंक वो सभी के लिए रहमतुल लिल आलमीन बनकर आए। इंसानो के अंदर जहाँ उंच नीच की भावना थी, जहाँ बेटी बहनो को ज़िंदा जला दिया जाता था, ज़मीनो में ज़िंदा गाड़ दिया जाता था। उन्होंने उन लोगों के दरमियान इंसानियत का पैग़ाम दिया। लोग उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनकर धीरे धीरे बदी से दूर होते गये। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अंजुमन मदरसा अरबिया से कुरान शरीफ की तिलावत के साथ शुरू हुआ जिसमें जुलूस की शक्ल में सहियां गाँव, ज़मीन परसड़ा, कुण्डैल, एक्सारे, बड़ागाँव, फरसाटार, आवांय, इमिलिया आदि के लोगों ने जुलूस में शिरक़त किये।जुलूस में नुरुल इस्लाम मस्जिद के हाफ़िज़ सेराज अहमद, खालिद जहीर,सभासद सद्दाम, सभासद नीलेश दीपू, सभासद नैय्यर सभासद प्रतिनिधि दानिश आफ़ताब,नदीम अख्तर, मिनहाज उर्फ गुड्डन खान, मक्की अज़ीज़, केजीएन गुलाम रसूल, अब्दुल वहिद, एजाजुद्दीन शेख ,हसन सिवानी, मास्टर शमीम, जमशेद आलम, जावेद अख्तर, हाजी नुरुल हुदा, असगर कमाल सेराजु, अधिवक्ता शेरू, मौलाना बदरुद्दीन, हाफिज तारीख,मुन्ना भाई आदि शामिल रहे।
