बिल्थरारोड के लाल कल्याण सिंह को मिला प्रज्ञा प्रवाह में बड़ा दायित्व,कानपुर प्रांत युवा सह-संयोजक नियुक्त !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख बौद्धिक मंच प्रज्ञा प्रवाह के कानपुर प्रांत युवा आयाम में दायित्वों की घोषणा हुई, जिसमें बिल्थरारोड तहसील के ससना बहादुरपुर निवासी कल्याण सिंह को सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नई जिम्मेदारी के तहत उनका केंद्र कानपुर प्रांत रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले कल्याण सिंह अब युवाओं को राष्ट्र निर्माण के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक आंदोलन से जोड़ने का कार्य करेंगे।

प्रज्ञा प्रवाह का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम, साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को आधार बनाकर समाज के बौद्धिक ढांचे को सशक्त करना है।

इस अवसर पर संयोजक पद की जिम्मेदारी डॉ. प्रखर शुक्ला को तथा समन्वयक का दायित्व मोहित अवस्थी को सौंपा गया।

दायित्वों की यह घोषणा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संयुक्त प्रचारक आदरणीय राधव जी तथा कानपुर प्रांत संयोजक डॉ. अमित प्रकाश रघुवंशी की संस्तुति पर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *