बलिया: नदी में डूबे वृद्ध किसान का शव मिला, एनडीआरएफ की टीम ने 100 मीटर दूर से निकाला !

बलिया।
उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गाँव में शुक्रवार को नदी में डूबे वृद्ध किसान का शव शनिवार सुबह मिल गया। गाँव के रमाकांत यादव (70 वर्ष) शुक्रवार दोपहर अपनी भैंसों को चराने दियारे की ओर गए थे, तभी अचानक नदी में डूब गए थे।

घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम बुलाई गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शनिवार सुबह करीब 10 बजे रमाकांत यादव का शव घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला।

शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाँव में शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *