जिलाधिकारी ने इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चन्द्रशेखर हॉस्पिटल एन्ड कैंसर इंस्टिट्यूट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का फीता काटकर किया शुभारंभ

बिल्थरारोड। क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के डायलिसिस, आईसीयू वार्ड, कार्डियोलॉजी, आहार बिहार, मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, हड्डी रोग, फार्मेसी, जनरल वार्ड, पूछताछ केन्द्र, इमरजेंसी वार्ड का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं लगें जांच मशीनों की विधिवत जानकारी ली। साथ ही हॉस्पिटल के आस पास में बने कमरे का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टर संजय सिंह से हॉस्पिटल, मरीजों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण में एसडीएम अनवर रासित फारुखी एवं सभी डॉक्टर ,स्टाप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *