महुआतर गाँव में नदी में डूबे 70 वर्षीय किसान, तलाश जारीउभांव थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस को दी गई सूचना

बिल्थरारोड  /उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुआतर गाँव में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई जब गाँव के एक वृद्ध किसान नदी में डूब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमाकांत यादव (उम्र 70 वर्ष) रोज़ की तरह शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे अपनी भैंसों को चराने दियारे की ओर ले गए थे।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान वे अचानक नदी में डूबने लगे। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

घटना की सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीणों और पुलिस की टीम द्वारा तलाश अभियान चलाया जा रहा है। घटना से गाँव में शोक और चिंता का माहौल है।

मौके पर खोजबीन करते ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *