बिल्थरा रोड तहसील दिवस में गूंजा स्मार्ट मीटर का मुद्दा..

बलिया | बेल्थरा रोड:
स्मार्ट मीटर की लगातार आ रही समस्याओं को लेकर आज तहसील दिवस में जोरदार तरीके से आवाज उठाई गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने एकजुट होकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आम जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
ज्ञापन में मुख्य रूप से आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से अधिक बिजली बिल थमाया जा रहा है। साथ ही बकाया दिखाकर बिना उचित जांच के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा, लक्ष्मी मिश्रा, नायर भाई (सभासद), अतुल प्रकाश सिंह यादव, आशुतोष यादव (प्रधान), मुन्ना राजभर, गौरी शंकर पासवान सहित कई सम्मानित अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *