उभांव पुलिस का खौफ नही दिख रहा है पशु तस्करों पर

बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी मार्ग पर डम्बर बाबा के परती के समीप गुरुवार शाम को पशु तस्करों द्वारा लादकर ले जाने के लिए बाध कर रखे गए तीन बछड़े शुक्रवार की सुबह उस स्थान पर नही थे। जिससे लोगो द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पशु तस्करों द्वारा सभी बछड़ो ठिकाने लगा दिया गया है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि पुलिस की सुस्ती के चलते पशु तस्करों को हौसले बुलंद है । ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह में उभांव पुलिस द्वारा गोवंश लदे पिकप को पकड़ा गया था जिसे गो आश्रय केंद्र पर भेज दिया गया। पिकप चालक को जेल भेज दिया गया। अन्य पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी पशु तस्करो द्वारा आये दिन क्षेत्र में घूम रहे बछड़ो को पकड़ कर बध के लिए ले जाना समझ से परे है कि इन पशु तस्करों पर पुलिस का खौफ नही दिख रहा है।
