सरकार की योजनाओं का लाभ आज जनता को सीधे मिल रहा है- सांसद रविन्द्र कुशवाहा

बिल्थरारोड। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को ग्रामसभा बिठुआ में ग्रामप्रधान रेखा गांधी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा चलाई गई योजना का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी कर्मचारी गांवों में घर घर जाकर लोगो की समस्याओं को सुन रहे है। और सरकार की योजनाओं को बता रहे है। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का जो अभियान सबका साथ- सबका विकास ,सबका सम्मान के द्वारा जनता को लाभ पहुँचाया जा रहा है। कहा कि जो लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। वे लोग फार्म भरकर सम्बंधित कर्मचारी को दे उन्हें उसका लाभ मिलेगा। साथ ही जो पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित है। गांव के ग्राम प्रधान और सचिव से मिलकर अपना आवास पास कराए। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह, सचिव मृत्युंजय राय, प्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, रणजीत कुशवाहा, सतीश गुप्ता, कैप्टन गुलाब मौर्य, प्रमोद सिंह , अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *