भूमि विकास बैंक बेल्थरारोड में इन्नू सिंह का दबदबा बरकरार निर्विरोध 5वीं बार अध्यक्ष बने इंद्र प्रताप सिंह इन्नू, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
बिल्थरारोड (बलिया)। भूमि विकास बैंक बिल्थरारोड के अध्यक्ष पद पर इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने लगातार पांचवीं बार निर्विरोध जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया। गुरुवार को उनके निर्विरोध अध्यक्ष घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने इन्नू सिंह का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को सीयर ब्लॉक परिसर में उस समय सियासी पारा चढ़ गया था, जब निवर्तमान अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह इन्नू ने पांचवीं बार नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं उनके सगे भाई राजेंद्र प्रताप सिंह राजन के नामांकन की चर्चाओं से चुनावी मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा था।
हालांकि बृहस्पतिवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह राजन द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई और इंद्र प्रताप सिंह इन्नू निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी एडीओ आईएसबी रविभूषण सिंह एवं खंड विकास अधिकारी सीयर फैसल आलम ने इन्नू सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार ‘लड्डू बाबा’, भाजपा चुनाव प्रभारी बच्चा सिंह, निखिल सिंह बिट्टू, सुधीर मिश्र, पंकज, राकेश सिंह, अमरनाथ सिंह, मुक्तेश्वर सिंह ‘चुन्नू’, विश्राम सिंह, गौतम सिंह, बबन यादव, अवनीश सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मिट्ठू’, परमेश सिंह, रमाशंकर यादव उर्फ बाउल, झुनझुन यादव, आकाश सिंह, भोलू सिंह, अस्तित्व प्रताप सिंह ‘हर्ष’, अविरल प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में इन्नू सिंह के मजबूत जनाधार और संगठनात्मक पकड़ की चर्चा जोरों पर है।


