बैरिया में तेरहवीं से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की



बलिया।
जनपद बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सिवान राय का टोला निवासी गोलू यादव, पुत्र हरेंद्र यादव, की देर रात तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना एनएच 31 के पास घटी, जहां गोलू यादव का कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हो गया था।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों की पहचान प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा की जा चुकी है और अन्य की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

फिलहाल, घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने एक वीडियो बाइट जारी की है, जिसमें उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *