फातिहा पढ़ते समय दूर हटने की बात कहने पर नमाजी की पिटाई

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा में ईद के अवसर ईदगाह में अपने पिता के कब्र पर फातिहा पढ़ना एक नवाजी युवक को महंगा पड़ गया जब बगल में खड़े अन्य दो युवकों ने हटने की बात सुनते ही जमकर लात घुसो से पिटककर घायल कर दिया। मौके पर ड्यूटी में मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। हमले में युवक को हाथ पैर ,सिर ,आँख पर गम्भीर चोट आई है। पीड़ित द्वारा  उभांव थाने में इस घटना की तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया गया है। दिए गए तहरीर के अनुसार मोहम्मद अफजल पुत्र स्व0 मोहम्मद नसीम ईद के अवसर पर अपने गांव बासपार बहोरवा स्थित ईदगाह में अपने पिता के मजार पर फातिहा पढ़ने गया इसी वहा खड़े चुन्नू को थोड़ा बगल में खड़े होने की बात कहा जिसपर आगबबूला हुए चुन्नू और उनके भतीजे गुफरान और उसका छोटा भाई मारने पीटने लगे। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगो के साथ वहाँ मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। इसके बाद भी उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि वे लोग एक गोल गसिंग वाले है जिससे मुझे जान को खतरा है। उन्होंने नामजद तहरीर देकर उभांव पुलिस से न्याय की गुहार लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *