प्रधानमंत्री मोदी जी की माँ के निधन पर शोकसभा

बिल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन के निधन पर शुक्रवार को नगर के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा मे प्रधानमंत्री मोदी की माँ की संघर्ष पयर्न जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, डॉ विपिन विहारी पाण्डेय, अमित जायसवाल आदि शामिल रहे। वही तहसील में भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सहती राजभर, अमरनाथ सिंह ,शिवनाथ लंकेश, सन्तोष पासवान, सत्यदीप चन्द, मायापति पाण्डेय, धरमू यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *