इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद घर से हजारों किलोमीटर दूर भागे प्रेमी युगल को उभांव पुलिस ने सकुशल बरामद किया।
बिल्थरारोड। इन दिनों युवाओं के लिए सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम अभिव्यक्ति की आजादी का प्लेटफार्म बन चुका है। एक ऐसा ही मामला उभांव थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है जहां पर एक नाबालिक लड़की द्वारा इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती के बाद इश्क का जुनून इस कदर चढ़ा कि प्रेमी युगल घर छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर चले गए। उभांव पुलिस बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रेमी युगल को सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गैर समुदाय की कक्षा 12 में पढ़ने वाली किशोरी का इंस्टाग्राम पर दोस्ती सिद्धार्थनगर के युवक से हो जाती है। दोनों का इश्क इस कदर परवान चढ़ता है कि दोनों घर छोड़कर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंच जाते है वहां से ट्रेन द्वारा केरल पहुंच गए। लड़की परिजनों के तहरीर पर उभांव पुलिस प्रेमी युगल को केरल से सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर उभांव संजय शुक्ल ने बताया कि आगे की कागजी करवाई जारी है।
