विधान परिषद निकाय चुनाव में सांसद, विधायक , नगर चेयरमैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान


अभय मिश्रा /नीलेश दीपु
बिल्थरारोड।विकास खण्ड सीयर के परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शनिवार को विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक हंसू राम, नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह , ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रही अर्चना सिंह समेत विभिन्न ग्रामों के प्रधानों, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ नगर पंचायत के सभासदों ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। इस दौरान ब्लाक परिसर में गहमागहमी रही। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। सुबह आठ बजे से मतदान का क्रम शुरू हो गया, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू और सपा प्रत्याशी अरविंद गिरि के बीच सीधा मुकाबला है। पप्पू सिंह समर्थकों में उत्साह देखा गया तथा मतदान के अंतिम समय तक कार्यकर्ता जुटे रहे।
