पेपर लीक मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, दो निलंबित !

बलिया जिले में पेपर लीक प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही बरतने में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. वहीं, तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया. इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी क्षेत्र के पेपर लीक में संलिप्त विद्यालयों पर लगी थी.
इसकी जांच करने पहुंचे रसड़ा सीओ शिव नारायण वैश्य ने लापरवाही पाई थी. वहीं, उक्त विद्यालयों के क्षेत्र में बीट पर लगाए गए सिपाही भी जांच में दोषी पाए गए थे. इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है.

भीमपुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल नवीन साहू को लाइन हाजिर किया गया है. कांस्टेबल रामजनम यादव एवं श्याम नारायण यादव को निलंबित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *