सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह फ़िल्मी चकाचौंध को छोड़ गाँव के विकास में जुटे जिसका तुर्तिपार ग्राम सभा नजीर बनता जा रहा है !
बिल्थरारोड / सीयर ब्लॉक का तुर्तीपार ग्राम सभा माडल गांव में परिवर्तित हो चला है। पिछले 8 माह में गांव में 2.75 करोड़ का विकास कार्य हो चुका है। निरहुआ व खेसारी लाल को अपनी फिल्मों से लोकप्रियता दिलाने वाले सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह फिल्मी चकाचौंध को छोड़ गांव के विकास में जुटे हुए हैं। बेल्थरारोड का तुर्तीपार ग्राम सभा विकास के मामले में नजीर बनता जा रहा है। ग्राम सभा का मुजौना गांव में सीयर ब्लॉक प्रमुख का पैतृक गांव होने से वह इसके विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सरयू नदी से घिरा गांव अक्सर बाढ़ की त्रासदी का शिकार होता रहता है। ऐसे में इसे एक चुनौती के रूप में लेकर ब्लॉक प्रमुख इसके विकास में जुट गए। आज तुर्तीपार ग्राम सभा का पंचायत भवन हो या स्कूल सभी देखते ही बनते हैं। 5 किमी के क्षेत्रफल में फैले गांव के अधिकांश सड़के रंगीन खड़जों में तब्दील हो चुकी है। यहां तक की गांव की पानी के निकास की 80 फीसदी समस्या हल हो चुकी है जब सीयर ब्लॉक प्रमुख से यह पूछा गया कि कभी आप भोजपुरी फिल्म के टाप प्रोड्यूसर के रूप में स्थापित थे। दिनेश लाल यादव निरहूआ व खेसारी लाल जैसे एक्टर को आपने लांच किया। फिर आप एकाएक सामाजिक क्षेत्र में कैसे आ गए। इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म क्षेत्र में कहीं चकाचौंध नहीं है। बताया कि मेरे पापा गांव के प्रधान थे। मै काफी वर्षों बाद गांव आया हुआ था। शाम को मैने देखा कि गांव की अधिकांश महिला गांव के बाहर जा रही हैं। मुझे यह देखकर काफी आश्चर्य हुआ। मुझे बताया गया कि घर में शौचालय न होने से वे गांव के बाहर जा रही हैं। यह देखकर मेरे मन में गांव के लोगों के लिए शौचालय बनाने का विचार आया। इसी दौरान भाजपा सरकार द्वारा घर घर शौचालय बनाने का अभियान शुरू हुआ। बस यहीं से मै गांव के विकास में जुट गया। फिर मै ग्राम प्रधान व बाद में ब्लॉक प्रमुख बना। इन पदों पर आने से विकास का काम और आसान हो गया।

