फरसाटार ग्रामसभा के ग्राम प्रधान बने रामअशीष चौहान

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के ग्रामसभा फरसाटार के ग्राम प्रधान पद के हुए उप चुनाव की गुरुवार को हुई मतगणना में रामआशीष चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरबहादुर यादव को 247 मतों से शिकस्त देते हुए जीत का परचम लहराया। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामआशीष चौहान को चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह को प्रधान पद का प्रमाणपत्र दिया। फरसाटार ग्रामसभा के प्रधान पद के लिए हुए मंगलवार को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। गुरुवार को सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में वोटों की गिनती प्रारम्भ हुई। पहले ही राउंड की गिनती में प्रधान पद के उम्मीदवार रामअशीष चौहान ने 511 मतों की गिनती में 433 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना लिया। यह बढ़त आठवें राउंड तक जारी रहा। अंत में आए चुनाव परिणाम में रामअशीष चौहान ने 893 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीरबहादुर यादव को 247 मतो से हरा दिया। ज्ञात हो कि पूर्व में ग्राम सभा के हुए ग्राम प्रधान का पिछड़ी जाति का जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने पर ग्राम प्रधानी निरस्त हो गया था। उसके बाद उपचुनाव हुआ है।
