सी०बी०एस०ई० बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का सोमवार को घोषित परिणाम में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल किड़ीहरापुर के छात्रों ने अच्छे अंकों से सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बिल्थरारोड। सी०बी०एस०ई० बोर्ड परीक्षा का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का सोमवार को घोषित परिणाम में   लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल किड़ीहरापुर के छात्रों ने अच्छे अंकों से सफलता अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें इंटरमीडिएट का रिजल्ट 98.6 प्रतिशत रहा। वही गणित संकाय में विद्यालय में प्रथम स्थान आयुष मद्धेशिया पुत्र  दुर्गेश मध्धेशिया 92% मानविकी में साक्षी मिश्रा पुत्री  शशिभूषण मिश्रा 90 % जीव विज्ञान संकाय में सतीश यादव पुत्र श्री अरविन्द यादव 86.8 % वाणिज्य में मनीष यादव पुत्र बेचन यादव 77 % को प्राप्त हुए। सभी विषयों जिसमे इतिहास में 99 प्रतिशत,राजनीति शास्त्र में 98 प्रतिशत,रसायन विज्ञान में 96 प्रतिशत,हिन्दी में 95 प्रतिशत,जीवविज्ञान में 95 प्रतिशत,भौतिक विज्ञान में 95 प्रतिशत,शारीरिक शिक्षा में 92 प्रतिशत,अग्रेजी में 91प्रतिशत ,अर्थशास्त्र में 90 प्रतिशत ,गणित में 64 प्रतिशत छात्र सफल रहे।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक  गिरधर यादव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा पाल ने उतीर्ण बच्चों  को मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मंतोष सिंह, राहुल, दिनेश्वर यादय अखिलेश ठाकुर श्रीकान्त यादव योगेन्द्र चौहान, पवन, शक्ति श्याम आनंद, अभिषेक मोहम्मद शारिक आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *