मां कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति का होली मिलन समारोह 23 मार्च को


बिल्थरारोड। मां कर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति, बेल्थरा रोड के तत्वावधान में आगामी 23 मार्च (सोमवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राम प्रसाद साहू मैरिज हॉल में शाम 5:00 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, श्री सिद्ध गोपाल साहू जी उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मुन्ना प्रसाद साहू जी चेयरमैन घोसी श्रीमती मनोरमा गुप्ता जी (महामंत्री, भाजपा जिला बलिया) तथा जिला अध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
समिति की ओर से बताया गया है कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और होली के रंगों को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सभी समाज बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
इसकी जानकारी बैजनाथ प्रसाद साहू ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *