छत पर से गिरने से 70 वर्षीय वृद्ध घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रविवार की रात्रि छत पर सोये एक 70 वर्षीय बृद्ध शौच करने जाते समय छत पर से पैर फिसलने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी भोर में परिजनों को हुई। जिससे आनन फानन में 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर परिजन ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्दाडीह निवासी धनेश मिश्र 70 वर्ष छत पर सोये हुए थे। रात में शौच करने के लिए जगे और छत के किनारे शौच करने के लिए बैठ गए अचानक इनका पैर फिसल गया और रेलिंग नही होने से छत से नीचे गिर गए। सोमवार की भोर में कुछ महिलाएं टहलने जा रही थी। घर के पीछे धनेश मिश्र को गिरा देख उनकी पत्नी को आवाज देंकर दरवाजा खोलवा कर गिरे हुए की जानकारी दी। इसके बाद 108 नम्बर एम्बुलेंस बुलाकर परिजन सीएचसी सीयर ले गए।
