लखनऊ में हुए यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिले 11 पदकों में सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के दो छात्रों पदक जीता

बिल्थरारोड। लखनऊ में हुए यूपी स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिले 11 पदकों में सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के दो छात्रों आकाश ने स्वर्ण पदक और प्रिंस कुमार गोंड़ ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन किया है। लखनऊ स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित यू . पी. स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बलिया जिले से 12 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमे मे से क्यौर्गी सब -जूनियर बालक 38 किलो भार वर्ग में आर्यन शर्मा (कांस्य पदक), 44 किलो भार वर्ग में आकाश (स्वर्ण पदक), वही कैडेट बालिका  44  किलो भार वर्ग मे अर्चना प्रजापति ( कांस्य पदक), 55 किलो भार वर्ग में सुमन कुमारी (रजत पदक), व कैडेट बालक 65 किलो भार वर्ग में आदित्य पटेल (स्वर्ण पदक),  जूनियर बालक 59 किलो भार वर्ग में अजय विश्वकर्मा और प्रिंस कुमार गोंड  (कांस्य पदक) वही  65 किलो भार वर्ग में हम्द शमीम (कांस्य पदक) सीनियर बालक 54 किलो भार वर्ग में सुमित रावत (कांस्य पदक) 63 किलो भार वर्ग में मिथिलेश (स्वर्ण पदक) हासिल किया। पूमसे  में सुमन कुमारी ने (कांस्य पदक) हासिल किया । अनमोल प्रखर और  अनिकेत ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय टीम कोच उदित राज गुप्ता एवं टीम मैनेजर मिथलेश को दिया है। टीम को सफलता मिलने पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नितेश कुमार तिवारी एवं संघ के अध्यक्ष समीर मौर्य और सेंटजेवीयर्स स्कूल के डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने अग्रिम शुभकामना देते हुए बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *