न्यू सेंट्रल पब्लिक एकैडमी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, विधायक हंसू राम रहे मुख्य अतिथि

बिल्थरारोड, बलिया।
गुरुवार को न्यू सेंट्रल पब्लिक एकैडमी परिसर में “मेधावी विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेल्थरा रोड विधायक हंसू राम ने छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में विधायक का भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो आपके जीवन की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

विधायक हंसू राम ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे न केवल एक सफल व्यक्ति बल्कि एक अच्छे नागरिक भी बनें, ताकि समाज और परिवार को उन पर गर्व हो सके। इसी अवसर पर उन्होंने विद्यालय में एक आरओ सिस्टम लगाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद, रुमिता शर्मा, संध्या सिंह, आनंद श्रीवास्तव, मोहम्मद ज़ीशान, मंजीत कुमार, उदित राज, विशाल गुप्ता, सुजीत गौरव मिश्रा और आमिर शाहआलम सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

समारोह के दौरान छात्रों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना और उनके मनोबल को बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *