मधुबन ढाला के समीप रेलवे की सड़क बनने के कारण नगर के नाले का जल निकास बंद होने से जाम पड़ा नाले का गन्दा पानी

बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के विस्तार और रेलवे लाइन के दोनों तरफ बन रही सड़क के कारण नगर के नाले का  जल निकास बंद हो गया है। जिसके कारण बरसात शुरू होने पर नगरवासियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के नाले की जल निकासी के लिए जीएम ए एम इन्टर कालेज होकर नदी के तरफ पानी के निकास के लिए तिरनई के समीप बनी पुलिया को रेलवे द्वारा नई रेलवे क्रासिंग बनाने पर बंद कर दिया गया है। वही मधुबन ढाला के समीप रेलवे द्वारा बनाये जा रहे सड़क के कारण भी  पुलिया नही बनाये जाने के कारण नाले के जल निकासी की समस्या अवरुद्ध हो गयी है। जिसके चलते लोगो के घरों का पानी का बहाव बंद हो गया है। नाले के ऊपर से गन्दा पानी बह रहा है। जगह- जगह जल जमाव हो गया है। नगर वासियों को चिंता सताने लगी है कि नाले का जल निकास नही होगा तो तेज बरसात शुरू होने पर घरों व रास्ते पर गन्दा पानी का जल जमाव होगा। जिसके चलते नगर वासियों को आने जाने व रहने में भारी जलालत झेलनी पड़ेगी। नगर वासियों के कहना है कि अगर समय रहते जल निकासी की समस्या का निदान नही होगा तो आगे बढ़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *