बेल्थरा रोड में खूब उड़े रंग गुलाल!

बेल्थरारोड (बलिया)  स्थानीय राधिका मैरेज हॉल में मध्यदेशीय वैश्य कांदू महासभा के बैनर तले होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि बेल्थरारोड में मद्धेशिया समाज से पिछले तीन दशक से आपसी एकता की मिशाल कायम किया है। जिसके कारण यहां मद्धेशिया समाज के ही निकाय चेयरमैन हुए। इस बार तो 13 में चार सभासद भी इसी समाज है। ऐसे में आपसी एकजुटता से यहां इस बार कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज का मंदिर और मद्धेशिया समाज का धर्मशाला का निर्माण होना तय है। इसे कोई साजिश नहीं रोक सकता। उन्होंने मद्धेशिया समाज के बीच उत्साह का संचार किया और मध्यदेशीय वैश्य कांदू महासभा के अध्यक्ष चंदन गुप्ता और नवगठित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की। वहीं समाज के वरिष्ठ संरक्षक डा श्रीराम गुप्ता ने समाज में विद्वेष पैदा करने वालों की जमकर खिंचाई किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजन और एकदूसरे को गुलाल लगाकर किया गया। जिससे बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। अध्यक्षता चंदन मद्धेशिया और संचालन विजय मद्धेशिया ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष चंदन गुप्ता, आर.एन. गुप्ता, बाबु चन्द गुप्ता, सभासद सतीश गुप्ता, निलेश दीपू, रमेश मद्धेशिया, धीरज गुप्ता मुन्ना, धन्नू गुप्ता, समर बहादुर गुप्ता, आलोक गुप्ता, गणेश गुप्ता, अमित कुमार, राजेश कुमार, रमेश मद्धेशिया, राज कुमार गुप्ता बबलू, गोरख गुप्ता, राकेश कुमार, अतुल कुमार, मोहन गुप्ता, गणेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरुण कुमार पप्पू, पंकज मोदी, घनश्याम गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *