प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लगातार बढ़ रहा है जनाधार- उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक

बिल्थरारोड। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप के प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल पूर्ण होने पर महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के श्री लालमणि ऋषि इन्टर कालेज हल्दीरामपुर के प्रांगण में शनिवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की विपक्ष कुर्सी के लिए लड़ रहे है और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी देश के लिये लड़ रहे है। मोदी सरकार ने पूरे दुनिया में भारत के ताकत को बढ़ाया है। देश को गुलाम रखने वाले इंग्लैंड को पछाड़कर आज भारत दुनिया का पांचवा आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और 2047 में भारत दुनिया का तीसरा महाशक्ति बन जायेगा। जिसके कारण विपक्ष बौखला गए हैं। उन्होंने चुटकी लिया कि बिहार में विपक्ष कुर्सी के लिए इकट्ठा होते है और दूल्हा का पता ही नहीं होता है। जिसके लिए कुर्सी की लड़ाई हो रही है। उन्होंने सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा के कार्यों की सराहना करते हुए डिप्टी सीएम ने भृगु बाबा की जय के नारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि देश को पहले आजादी दिलाने वाला जिला बलिया से बीजेपी के पक्ष में आवाज मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 के मध्य में रामलाल के मंदिर का लोकार्पण होगा। तंज कसा कि जो कहते थे मंदिर बनाएंगे और तारीख नहीं बताएंगे। वे भी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे लेकिन उन्हें बलिया के लोगों को याद दिलाना होगा कि कार सेवकों पर गोली क्यू चलवाई। कहा कि नई शिक्षा नीति से पढ़ाई बेहतर हुआ है। गांव में प्रधान का कार्यालय अब जनपद के डीएम कार्यालय से बेहतर है और हाईटेक है। प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज बन चुके है। बलिया में भी कुछ दिनों में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के भय से सुरक्षा मिला है।यह बदलता भारत है। दुनिया में दो ही देश विरोधी के घर में घुस कर जवाब देता है। आज ताकतवर देश के साथ भारत खड़ा है। वही गोरखपुर सांसद व भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता रविकिशन शुक्ला ने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कहा कि सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा को इस बार भी टिकट मिलेगा और जीतेंगे भी। आपार भीड़ को देख गदगद दिखे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज विश्व पटल पर मोदी जी छाए हुए है। 2024 के चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होगी और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे । बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में भाषण देकर जनता से खूब बाहबाही लूटी। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने पांचों विधानसभा से आये कार्यकर्ताओं व आगन्तुकों आभार व्यक्त किया। जनसभा को कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री छटठू राम, बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, भाटपार रानी विधायक सभा कुँवर, बरहज विधायक साका बाबा, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर,एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, देवरिया जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, सीएमओ जयंत कुमार, एडीशन एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम बिल्थरारोड सीमा पाण्डेय,भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पंकज मिश्र, शशि चौरसिया, प्रमोद सिंह , अरुण तिवारी, अर्जुन राजभर , सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह आदि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *