औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बिल्थरारोड /स्थानीय नगर पंचायत चंद्रशेखर उद्यान में समाजसेवी मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने अपने पिता स्वर्गीय स्वामीनाथ जी के पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर औषधीय गुणों से भरपूर नीम के पौधे सहित कटहरी, पलाश, हरसिंगार, पारिजात, गिलोय आदि पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर हरियाली का संदेश दिया। इस दौरान जय बहादुर, लल्लन मद्धेशिया, सुशील कुमार मद्धेशिया, मनोज कुमार प्यारे, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त, नागेंद्र बाबा, रवि शंकर चौरसिया, रामजी राम, संतोष कुमार, शिवकुमार , कमलेश कुमार फौजी व पूर्व सभासद प्रदीप कुमार सहित अनेकों समाजसेवी उपस्थित रहे।


