दो बाइको की आमने – सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत और दो गम्भीर रूप से घायल
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नगरा – चौकिया सड़क मार्ग पर शुक्रवार की शाम 6 बजे बिड़हरा गांव के समीप दो बाइको की आमने – सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल कुमार सिंह 27 वर्ष पुत्र मोतीलाल सिंह निवासी परसुरामपुर ताड़ी बड़ागाँव थाना नगरा चौकिया की तरफ बाइक से आ रहा था और सलेमपुर से स्टील ग्रिल का काम करके चौकिया के तरफ से दिलीप चौहान 20 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल निवासी पड़री नगरा , रघुबंश 19 वर्ष निवासी कुत्तूपुर, बबलू चौहान 27 वर्ष पुत्र मुनिलाल पड़री थाना नगरा एक बाइक से पड़री घर जा रहे थे इसी बीच बिड़हरा गांव के समीप दोनों बाइको में आमने सामने टक्कर हो गयी । जिससे सभी युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया । जहाँ डॉक्टर ने विशाल सिंह और दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रघुबंश और बबलू चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


