मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारने पीटने और खाना में जहर देने का लगाए गंभीर आरोप ! एक दिन पहले संदिग्ध अवस्था में हुई थी विवाहिता की मौत!

बिल्थरारोड / उभांव थाना क्षेत्र के उभांव गांव में एक विवाहिता की विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि ससुराली जनों ने दहेज को लेकर महिला को मारा-पीटा तथा खाने में जहर देकर मौत की नींद सुला दी। बताया जाता है कि पांच वर्ष पूर्व गड़वार थाना क्षेत्र के बिशुकिया गांव निवासी असलम की 25 वर्षीया पुत्री अमीना खातून की शादी मुस्लिम रीति- रिवाज के अनुसार उभांव निवासी सैफुल्लाह के पुत्र अनवर के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के दो वर्ष के बाद से ही ससुराली जन दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे। हालांकि इस दौरान मायके वालों ने लड़की को प्रताड़ित होते देख ससुराल वालों की डिमांड को पूरा किया। फिर भी दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग की जाने लगी। जिसका लड़की के पिता ने विरोध किया। आरोप है कि दहेज के लिए ससुराली जनों ने विवाहिता को मारने पीटने के बाद खाने में जहर देकर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। घटना के बाद ससुराली जन फरार हैं। मृतका की दो पुत्रियां हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *