जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सोनाडीह भगवती परिसर में कराये गए सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया

बिल्थरारोड। पूर्वांचल के ख्याति प्राप्त शक्तिपीठों में से एक सोनाडीह भगवती मंदिर का ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह की देख रेख में कराये गये सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कराये गए सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में लगे रंगीन इंटरलॉकिंग कार्य सहित अन्य जीर्णोद्धार कार्यो का बारीकी जांच किया। मन्दिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के शौचालय न होने पर जिलाधिकारी ने जमीन उपलब्ध कराने की बात कही किन्तु तत्काल जमीन नही उपलब्ध हो सकी। इस पर उन्होंने लोगो से मन्दिर परिसर से हटकर शीघ्र जमीन उपलब्ध कराने को कहा। जिससे शीघ्र शौचालय का निर्माण हो सके। वही बेल्थरारोड से सोनाडीह तक लगभग 8 किलोमीटर गढ्ढे में तब्दील सड़क होने की बात लोगो द्वारा जिलाधिकारी से कहने पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। ज्ञात हो कि लगभग एक दशक पूर्व से यह सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गयी है। जिसके चलते सोनाडीह जाने के लिए लोगो को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। कई बार राहगीर और दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके है। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद क्षेत्रीय लोगो मे सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की आस जग गयी है कि अब दुश्वारियों से निजात मिल जायेगा। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, तहसीलदार ओपी पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह , ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *