बलिया में भाजपा अध्यक्ष पद के लिए इतने लोग दावेदार !

बलिया: भाजपा के नए बलिया जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, जयप्रकाश साहू, माधव प्रसाद गुप्ता समेत करीब 50 की संख्या में दिग्गज नेताओं ने इसके लिए अपना अपना आवेदन किया है। बुधवार को चुनाव अधिकारी महेश चंद एवं चुनाव पर्यवेक्षक, पूर्व सांसद लल्लू सिंह के समक्ष बेल्थरारोड एवं रसड़ा के भी दिग्गज भाजपा नेताओं ने अपना अपना आवेदन पत्र जमा किया और जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की। बेल्थरारोड के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता,रसड़ा के नगरा निवासी देवनारायण देवा भाई के अलावा आलोक शुक्ला, अनुप चौवे, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा समेत अनेक भाजपा नेताओं ने भी आवेदन जमा किया और जिलाध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी की। जिससे जिलाध्यक्ष पद के लिए गहमा गहमी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *